जानिए बैंक बंदी ,कब से कब तक क्यो बंद रहेगी
मधुबनी समाचार डेस्क न्यूज त्योहारों का मौसम चल रहा है, लगातार कई त्योहारों के आने से बैंकों में भी कई दिनों की छुट्टी रहने वाली है. आगे आने वाले दिनों में लगातार 4 दिन तक बैंक बंद रहेंगें क्योंकि इस बार 4 दिनों का लंबा वीकेंड है. लिहाजा कोई भी बैंक का काम है तो इन 4 दिनों से पहले निपटा लें वर्ना दिक्कत हो जाएगी. आपके लिए ये जानना जरूरी है कि त्योहारों के समय पर आपको कैश की जरूरत पड़े तो बैंक किन दिनों में बंद रहने वाले हैं. अगर आपको बैंक में चेक जमा कराना है, ड्राफ्ट बनवाना है, पैसे जमा कराने-निकालने हैं तो आपको इन तारीखों का ध्यान रखना होगा. बैंको में कैश डिपॉजिट, नए खाते खुलवाने, एफउी बनवाने-एफडी तुड़वाने के लिए बैंक जाना है तो इन तारीखों को बैंक न जाएं. इन तारीखों में आप बैंक के कामकाज निपटा नहीं पाएंगे. *कब-कब और क्यों बंद रहेंगे बैंक* आने वाली 29 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर के 4 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. 29 सितंबर-दुर्गा नवमी की छुट्टी 30 सितंबर- विजयादशमी या दशहरा की छुट्टी 1 अक्टूबर- रविवार की छुट्टी 2 अक्टूबर-गांधी जयंती का अवकाश *आखिरी दिन ...