जानिए बैंक बंदी ,कब से कब तक क्यो बंद रहेगी
रिपोर्ट- किशोर कुमार ,जिला अध्यक्ष ABPSS-मधुबनी
*मधुबनी* :- जिले के स्थानीय टीवी चैनल ABN News के पत्रकार अखलाक़ सिद्दकी के साथ बीते दिन मधुबनी कोर्ट कैम्पस के पास पुलिस पदाधिकारी कुलदीप यादव ने खबर संकलन के दौरान मार पीट किया था और धमकी दी थी जिसके विरोध में ABPSS- मधुबनी ने संगठित होकर विरोध दर्ज किया था. जिला पुलिस कप्तान की अनुपस्थिति में वरीय पुलिस पदाधिकारी ने कार्रवाई का भरोसा भी दिया था मगर लीपापोती होते देख प्रदेश अध्य्क्ष विनोद पांडे एवं वरिष्ठ सदस्य किशनगंज के देबाशीष भाईजी के अथक प्रयास से ' उन्होने जिला पदाधिकारी से पत्रकार के इंसाफ के लिये वार्ता की !
जिला पदाधिकारी ने तत्काल कुलदीप यादव को लाइन हाजिर कर SDO मधुबनी सदर, और SDPO मधुबनी सदर का दो सदस्यीय जांच टीम बना कर जांच का आदेश दिया था और उस जांच के आलोक में जिला पुलिस कप्तान ने दरोगा कुलदीप यादव को निलंबित कर दिया. इस निलंबन से ABPSS - मधुबनी में हर्ष व्याप्त है !
जिला अध्यक्ष किशोर कुमार ने भी संतुष्टि व्यक्त की है !
Comments
Post a Comment