जानिए बैंक बंदी ,कब से कब तक क्यो बंद रहेगी
रिपोर्ट - रविंद्र भारती खजौली
खजौली थाना क्षेत्र के दुकानों में चोरी रुकने का नाम नहीं ले रहा । तजा घटना खजौली बाजार के संतु चौक से पूरब लचका के पास बीती रात देवनारायण चौधरी के नास्ता दुकान से एक भरा गैस सिलेंडर, एक मोबाइल, दुकान में रखा ठंडा आदि कई सामान चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया । नास्ता का दुकान टाट फरक की दुकान में चलते थे, छोटे पूंजीं के दुकानदार होने के कारन दुकान से इस तरह चोरी हो जाने से काफी चिंतित है । देवनारायण चौधरी कल पर्याय दुकान में ही सोया करते थे, परन्तु कल अपने घर सम्बंधी के यंहा भोज खाने गए थे । मौका पाकर चोरो ने हाथ साफ कर लिया, बताना चाहूंगा की ये घटना पहली नहीं है । बाजार में बीते महीनो में भी बाजार के अन्य दुकान में चोरिया हुई , परन्तु प्रशासन कान में तेल लिए सोये परतीत होती है । सोचनीयबात है की खजौली थाना खजौली बाजार के केंद्र में स्थित है, परन्तु इस तरह की घटना बार बार दोहराई जा रही है । इससे कारोबारियों में प्रशासन के प्रति नाराजगी दिख रही है ।
Comments
Post a Comment