जानिए बैंक बंदी ,कब से कब तक क्यो बंद रहेगी
त्योहारों का मौसम चल रहा है, लगातार कई त्योहारों के आने से बैंकों में भी कई दिनों की छुट्टी रहने वाली है. आगे आने वाले दिनों में लगातार 4 दिन तक बैंक बंद रहेंगें क्योंकि इस बार 4 दिनों का लंबा वीकेंड है. लिहाजा कोई भी बैंक का काम है तो इन 4 दिनों से पहले निपटा लें वर्ना दिक्कत हो जाएगी. आपके लिए ये जानना जरूरी है कि त्योहारों के समय पर आपको कैश की जरूरत पड़े तो बैंक किन दिनों में बंद रहने वाले हैं. अगर आपको बैंक में चेक जमा कराना है, ड्राफ्ट बनवाना है, पैसे जमा कराने-निकालने हैं तो आपको इन तारीखों का ध्यान रखना होगा. बैंको में कैश डिपॉजिट, नए खाते खुलवाने, एफउी बनवाने-एफडी तुड़वाने के लिए बैंक जाना है तो इन तारीखों को बैंक न जाएं. इन तारीखों में आप बैंक के कामकाज निपटा नहीं पाएंगे.
*कब-कब और क्यों बंद रहेंगे बैंक*
आने वाली 29 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर के 4 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे.
29 सितंबर-दुर्गा नवमी की छुट्टी
30 सितंबर- विजयादशमी या दशहरा की छुट्टी
1 अक्टूबर- रविवार की छुट्टी
2 अक्टूबर-गांधी जयंती का अवकाश
आने वाली 29 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर के 4 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे.
29 सितंबर-दुर्गा नवमी की छुट्टी
30 सितंबर- विजयादशमी या दशहरा की छुट्टी
1 अक्टूबर- रविवार की छुट्टी
2 अक्टूबर-गांधी जयंती का अवकाश
*आखिरी दिन तक एटीएम के भरोसे न रहें*
इसके अलावा एटीएम से भी पैसे निकाल लें क्योंकि लगातार 4 दिन बैंकों में छुट्टी रहने के चलते लोग एटीएम के भरोसे ही रहेंगे. लगातार 4 दिन बैंक बंद रहने की सूरत में एटीएम में भी कैश की किल्लत हो सकती है. अक्सर लगातार छुट्टी के दौरान आखिरी दिन आते-आते एटीएम भी कैश से खाली हो जाते हैं. हालांकि बैंकिंग ऑफिशियल्स ने भरोसा दिलाया है कि एटीएम में कैश की कमी नहीं होने दी जाएगी.

Comments
Post a Comment