जानिए बैंक बंदी ,कब से कब तक क्यो बंद रहेगी

Image
  मधुबनी समाचार डेस्क न्यूज त्योहारों का मौसम चल रहा है, लगातार कई त्योहारों के आने से बैंकों में भी कई दिनों की छुट्टी रहने वाली है. आगे आने वाले दिनों में लगातार 4 दिन तक बैंक बंद रहेंगें क्योंकि इस बार 4 दिनों का लंबा वीकेंड है. लिहाजा कोई भी बैंक का काम है तो इन 4 दिनों से पहले निपटा लें वर्ना दिक्कत हो जाएगी. आपके लिए ये जानना जरूरी है कि त्योहारों के समय पर आपको कैश की जरूरत पड़े तो बैंक किन दिनों में बंद रहने वाले हैं. अगर आपको बैंक में चेक जमा कराना है, ड्राफ्ट बनवाना है, पैसे जमा कराने-निकालने हैं तो आपको इन तारीखों का ध्यान रखना होगा. बैंको में कैश डिपॉजिट, नए खाते खुलवाने, एफउी बनवाने-एफडी तुड़वाने के लिए बैंक जाना है तो इन तारीखों को बैंक न जाएं. इन तारीखों में आप बैंक के कामकाज निपटा नहीं पाएंगे. *कब-कब और क्यों बंद रहेंगे बैंक* आने वाली 29 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर के 4 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. 29 सितंबर-दुर्गा नवमी की छुट्टी 30 सितंबर- विजयादशमी या दशहरा की छुट्टी 1 अक्टूबर- रविवार की छुट्टी 2 अक्टूबर-गांधी जयंती का अवकाश *आखिरी दिन ...

ABPSS-मधुबनी ने लडी़ लड़ाई ,पत्रकार को मिला इंसाफ,दारोगा हुआ निलंबित

रिपोर्ट-किशोर कुमार जिला अध्यक्ष ABPSS-मधुबनी
                             *मधुबनी* :- जिले के स्थानीय टीवी चैनल ABN News के पत्रकार अखलाक़ सिद्दकी के साथ बीते दिन मधुबनी कोर्ट कैम्पस के पास पुलिस पदाधिकारी कुलदीप यादव ने खबर संकलन के दौरान मार पीट किया था और धमकी दी थी जिसके विरोध में ABPSS- मधुबनी ने  संगठित होकर विरोध दर्ज किया था. जिला पुलिस कप्तान की अनुपस्थिति में वरीय पुलिस पदाधिकारी ने कार्रवाई का भरोसा भी दिया था मगर लीपापोती होते देख प्रदेश अध्य्क्ष विनोद पांडे एवं वरिष्ठ सदस्य किशनगंज के देबाशीष भाईजी के अथक प्रयास से ' उन्होने जिला पदाधिकारी से पत्रकार के इंसाफ के लिये  वार्ता की !
जिला पदाधिकारी ने तत्काल कुलदीप यादव को लाइन हाजिर कर SDO मधुबनी सदर, और SDPO मधुबनी सदर का दो सदस्यीय जांच टीम बना कर जांच का आदेश दिया था और उस जांच के आलोक में जिला पुलिस कप्तान ने दरोगा कुलदीप यादव को निलंबित कर दिया. इस निलंबन से ABPSS - मधुबनी में हर्ष व्याप्त है !अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति -मधुबनी के
जिला अध्यक्ष किशोर कुमार ने भी संतुष्टि व्यक्त की है !

Comments

Popular posts from this blog

जानिए बैंक बंदी ,कब से कब तक क्यो बंद रहेगी

खजौली-दुकानो मे दिनो दिन बढता जा रहा चोरी का सिलसिला,प्रशासन का कोई शक्त कदम नही ,मौन